फाफाडीह वाल्टेयर गेट में मालगाड़ी रुकने से लगा घंटों जाम
रायपुर
फाफाडीह वाल्टेयर गेट के पास ट्रेनों आवागमन के कारण रोजाना ही जाम की स्थिति बनी रहती है और लोग इससे परेशान भी रहते है। लेकिन शनिवार की दोपहर को एक मालगाड़ी के रुक जाने के कारण घंटों तक जाम की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके कारण लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला और वे ओवरब्रिज बनाने की मांग करने लगे। इस मार्ग पर रोजाना ही बिलासपुर, बेमेतरा और कवर्धा सहित अन्य जिलों में जाने के लिए बसों के साथ ही सिलतरा में स्थित फैक्ट्रियों काम करने के लिए मजदूरों का आना जाना लगा रहता और वे रोजाना ही इन समस्याओं का सामना करते रहते है।
Source : Agency

पाठको की राय